जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाने सर्व आदिवासी समाज अंतिम तैयारी में जुटा, सौंपा जिम्मेदारी

जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाने सर्व आदिवासी समाज अंतिम तैयारी में जुटा, सौंपा जिम्मेदारी
नारायणपुर: 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर शनिवार को गोंडवाना भवन बखरुपारा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयोजन की सभी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में आवश्यक तैयारियां शुरू हो गईं।

सर्व आदिवासी समाज के सदस्य इस बार जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने भोजन व्यवस्था, पोस्टर और प्लेक्स की व्यवस्था, पंडाल, बाईक रैली, पानी व्यवस्था, वालंटियरों का कार्य, बैठक व्यवस्था, मंच सजावट और मीडिया प्रचार-प्रसार से संबंधित सभी जिम्मेदारियों का विभाजन किया।
आयोजन समिति के सदस्य पंडिराम वड्डे ने बैठक में बताया कि विश्व आदिवासी दिवस को सफल बनाने के लिए समाज के सभी सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर सफाई, पेयजल और भोजन की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, “समस्त प्रभारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे और आयोजन समिति से समन्वय बनाए रखेंगे।”
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें आगामी बैठक 6 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही, कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया।
बाईक रैली प्रभारी:
प्रभुलाल दुग्गा, जय वट्टी, लच्छन करंगा, गणेश उसेण्डी, जयलाल नुरेटी, उमेश कर्मा, संतोष गोटा, रोहित कुजाम, गणेश सोढ़ी, संतोष दुग्गा, विश्वनाथ दुग्गा, कौशल बघेल, शिवेंद्र समरथ, कमल कुपाल, भादूराम रसिया, शिवेन्द्र समरथ, गोविन्द भोयर, केशव कर्मा, अनिल ध्रुव, महेश कश्यप, चुमनलाल भोयर, बलवंत भण्डारी, नागेन्द्र नाग, घासीराम नेताम, संतोष पोटाई, आशीष सलाम, देवेश कोर्राम, सुकमन कोर्राम
मंच सजावट प्रभारी:
वेदबत्ती पात्र, प्रमिला प्रधान, मीना नाग, पिंकी उसेण्डी, अनिता कोरेटी, रजनी गोटा, तिजाय कुमेटी, रानो पोटाई, बुधमती नाग, बसन्ती ध्रुव, इन्द्रा वडडे, सुनिता मांझी, संगीता धुव, सरिता उसेण्डी, पिंकी राना, देवली पोटाई, महेश्वरी कवाची, कु. सुकमा वडडे, सुकबत्ती बघेल, शांति नेताम, कीर्ति पोटाई, सुनिता मण्डावी
बैठक व्यवस्था प्रभारी:
प्रभुलाल दुग्गा, सुकलूराम वडडे, कविता गार्डी, गणेश सोढी, भुरवा सलाम, सीता सलाम, कहरूराम वडडे, इन्द्रनाथ दुग्गा, रोहित कुंजाम, हेमंत भुई, साघुराम पोटाई, गागरूराम कोर्राम, मैनी नेताम, मैनी मरकाम, कमली पोटाई, अनिता कुमेटी, उर्मिला पोटाई, गमिता कुमेटी, राजेश्वरी नाग, मंगनी धुव, सरिता बेलसरिया, कमलेश्वरी नाग, बुधनी मरकाम
मीडिया एवं प्रचार प्रसार प्रभारी:
सुकमन कचलाम, संतनाथ उसेण्डी, जय वटटी, लच्छू कोर्राम, अतुल नेताम, बिन्देश्वर पात्र, दासराम नेताम, दशरू नुरेटी, मोती उसेण्डी, फुलधर कचलाम, योगेश ठाकुर, चुमनलाल भोयर, महेश कश्यप, लखन मण्डावी
सांस्कृतिक प्रभारी:
अमरसिंह नाग, मीना भास्कर, कोता गार्डी, सुनिता कौर्डो, धनेश्वरी नाग, अगनूराम मरकाम, पुनउ नाग, छबिलाल नाग
सभी प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं को इस महत्तवपूर्ण आयोजन के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया। आगामी 6 अगस्त को पुनः बैठक आयोजित होगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।




