जिला ओपन एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं का चयन, बिलासपुर में राज्य स्तरीय मुकाबले में होंगे शामिल

250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नारायणपुर | जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित जिला ओपन एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर को किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, बिलासपुर हेतु बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का चयन करना रहा। इसमें 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष और 23 वर्ष वर्ग के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 250 एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न दौड़ और फील्ड इवेंट्स में भाग लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में सहायक जिला खेल अधिकारी रामसाय वड्डे, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जीपी देवांगन, कोच मनी वडडे, सावन पटौदी, दीनानाथ राजपूत, सुरेश कुमेटी, लवकुश, मुकेश ठाकुर, लता नाग, मीना पोटाई, बलरामपुरी, रूकधार नेताम, सोमनाथ सलाम और रामसू पोटाई मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर जाकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का उत्साह देखने को मिला।




