नारायणपुर

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कामाख्या देवी मंदिर में किया दर्शन

प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना..

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कामाख्या देवी मंदिर में किया दर्शन…

नारायणपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में सपत्नीक एवं पुत्री के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

कश्यप ने परिजनों संग मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या देवी के चरणों में उपस्थित होकर अपार ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। प्रदेश की जनता के कल्याण, बस्तर अंचल के विकास और समग्र सामाजिक समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना ही मेरा संकल्प है। मां का आशीर्वाद इस मार्ग को और सशक्त बनाएगा। भारतीय संस्कृति में शक्ति की आराधना का विशेष महत्व है और मां कामाख्या से प्राप्त आशीर्वाद जनसेवा के कार्यों को और बेहतर ढंग से करने की प्रेरणा देता है।

मंदिर प्रांगण में स्थानीय श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों ने मंत्री कश्यप एवं उनके परिवार का आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल कामाख्या मंदिर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी का प्रमुख धाम माना जाता है। यहां हर वर्ष देशभर से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने वाले मंत्री कश्यप की यह यात्रा उनके आध्यात्मिक जुड़ाव और जनसमर्पित व्यक्तित्व की झलक भी प्रस्तुत करती है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page