नारायणपुर

2018 से फरार चल रहा मारपीट का आरोपी लच्छू राम कुमेटी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर रावघाट क्षेत्र से नारायणपुर पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

नारायणपुर, 11 जुलाई।
सन 2018 में अपने पड़ोसी के साथ गंभीर मारपीट कर फरार चल रहे लच्छू राम कुमेटी को नारायणपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रावघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

घटना की पृष्ठभूमि:
बांगला पारा निवासी लच्छू राम कुमेटी के खिलाफ वर्ष 2018 में थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 275/2018 धारा 294, 323, 506 भा.दं.सं. के तहत अपराध दर्ज हुआ था। आरोपी ने अपने साथी रघुवीर कुमेटी के साथ मिलकर पड़ोसी से मारपीट की थी। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर बांगला पारा आया हुआ है। दबिश देने पर वह मौके से फरार हो गया, किंतु नारायणपुर थाना स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रावघाट इलाके से उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया

पुलिस की सक्रियता से सफल हुई कार्रवाई

नारायणपुर पुलिस की सतर्कता और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते वर्षों से फरार चल रहा आरोपी अंततः पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस का यह एक और उल्लेखनीय प्रयास माना जा रहा है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page