नारायणपुर

महान स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती मनाई, तिलक और आज़ाद को दी श्रद्धांजलि

राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में दिए योगदान को किया याद

नारायणपुर। स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत, राष्ट्र जागरण के प्रतीक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और साहस व बलिदान की मिसाल चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती बुधवार को राजीव भवन में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जयघोष से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने तिलक और आज़ाद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए संघर्ष की अद्वितीय मिसाल पेश की।

प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश दीवान ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का नारा देकर जन-जन में आजादी की चेतना जगाई। वहीं चंद्रशेखर आज़ाद ने क्रांतिकारी आंदोलन को गति देते हुए युवाओं को देशप्रेम और बलिदान की राह दिखाई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नागशहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरीब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगनजिला महासचिव शेख तौहीद अहमदजिला सचिव संजय रायब्लॉक उपाध्यक्ष शब्बीर बढ़गुजरयूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगनएनएसयूआई नेता एवं पार्षद विजय सलामपूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवालवरिष्ठ कांग्रेसी वीपी शुक्लाटीकम सिंह ठाकुरराकेश केशरियामनोज सेनमानकू मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page