नारायणपुर

भा.ज.पा. शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी

भा.ज.पा. शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी…

नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस संबंध में आज जिला भाजपा कार्यालय नारायणपुर में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें डिजिटल प्रतियोगिता, रचनात्मक कार्यक्रम, योग प्रशिक्षण शिविर, और सेमिनार शामिल हैं।

डॉ. कश्यप ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने, और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। भा.ज.पा. कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष संध्या पवार ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, जिला महामंत्रीद्वय संजय नंदी, संदीप झा, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी, सोनू कोर्राम, मंगडू नूरेटी, पंकज जैन, जैकी कश्यप, गुलाब बघेल, राकेश कावडे, सुदीप झा, प्रशांत सिंह, सूर्यपाल दुबे, अभिषेक झा, अनुप भट्टाचार्य, हेमंत पात्र, प्रीतेश जैन, उज्जवल सोनी, दीपेंद्र भोयर, संतोष साहु, कुलेश्वर सलाम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page