गुजरात विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कोटगुड़ीन मंदिर परिसर में दीप जलाकर दो मिनट का मौन
नारायणपुर।
गुजरात में हाल ही में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु सोमवार को नारायणपुर जिले के बखरूपारा स्थित कोटगुड़ीन मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद कमलापति मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोपाल दुग्गा, बजरंग दल के सदस्य, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में दीप जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री कमलापति मिश्रा, श्री गोपाल दुग्गा एवं श्री कर्मवीर सिंह ‘काकू’ ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।




