नारायणपुर

रायनार में 38वीं बटालियन ने जमाया नया कैम्प, माओवाद प्रभावित इलाके में विकास और सुरक्षा की नई पहल

रायनार में 38वीं बटालियन ने जमाया नया कैम्प, माओवाद प्रभावित इलाके में विकास और सुरक्षा की नई पहल…

नारायणपुर। माओवाद प्रभावित रायनार क्षेत्र में 38वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा बुधवार, 15 मई को एक नया कैम्प स्थापित किया गया। यह पहल क्षेत्र में सुरक्षा, विकास और विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस नवीन कैम्प की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, कला-कौशल और खेलकूद जैसी आवश्यक सेवाओं से लोगों को जोड़ना है। इसके साथ ही यह कैम्प माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और भारत सरकार की माओवादी उन्मूलन नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में भी कार्य करेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय बैंगलुरू के उप-महानिरीक्षक श्री अनवर इलाही, भुवनेश्वर मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक श्री संजीव रोलवा, 38वीं वाहिनी के कमाण्डेंट श्री सिद्धार्थ कुमार, 45वीं वाहिनी के कमाण्डेंट श्री राजीव गुप्ता, उप सेनानी श्री ज्ञान चंद, सहायक सेनानी श्री राकेश कुमार और नक्सल सेल नारायणपुर के डीएसपी श्री प्रशांत देवांगन उपस्थित रहे।

बल के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार की पहल से न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page