नारायणपुर

“मौत बनकर लटक रहा हाई वोल्टेज तार” – वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

अबूझमाड़ लइव
नारायणपुर संस्करण | 20 मई 2025 | मंगलवार


“मौत बनकर लटक रहा हाई वोल्टेज तार” – वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

दो की मौत के बाद भी प्रशासन चुप, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन…

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी…

Oplus_131072
Oplus_131072

नारायणपुर। नगर पालिका परिषद नारायणपुर के वार्ड क्रमांक 01 नयापारा साईं चौक में वर्षों से लोगों के सिर पर मौत मंडरा रही है। मोहल्ले के बीचों-बीच घरों के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर आज वार्ड पार्षद जय वट्टी (जयसवाल) के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा


20 लोगों ने मिलकर दी लिखित शिकायत

वार्डवासियों द्वारा पहले भी कई बार प्रशासन को आवेदन और निवेदन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बार 20 नागरिकों ने सामूहिक रूप से आवेदन कर हाई वोल्टेज तार को हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ बिजली की नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा का है।


“सुशासन के नाम पर खाना पूर्ति, हकीकत में सुस्त शासन”

पार्षद जय वट्टी ने कहा कि प्रशासन सुशासन तिहार के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई कर रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर नागरिक जिंदगी और मौत के बीच जीने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो “सुस्त शासन” को जगाने के लिए वार्डवासी सड़कों पर उतरेंगे।


मांगें और सुझाव

  • हाई वोल्टेज तार को घर की छतों के ऊपर से हटाकर सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए।
  • मोहल्ले में बिजली व्यवस्था का पुनः निरीक्षण किया जाए।
  • भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

वार्डवासियों ने कहा कि एक ओर शासन जनकल्याण और सुरक्षा की बात करता है, दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि जानलेवा खतरे को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page