नारायणपुर

बाजारपारा में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

साप्ताहिक बाजार स्थल से हटाया गया अवैध गैरेज, देव समिति और वार्डवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई…

नारायणपुर। वार्ड क्रमांक 06 बाजारपारा में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। स्थानीय देव समिति और वार्डवासियों की मांग पर, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर तहसीलदार एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए गए गैरेज को हटवा दिया।

यह गैरेज डी एन के वार्ड निवासी फनिभूषण अधिकारी द्वारा शासकीय भूमि पर निर्माण कर संचालित किया जा रहा था। लंबे समय से स्थानीय लोग इस अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, क्योंकि इससे साप्ताहिक बाजार और मावली माता मेला के आयोजन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।


प्रभाव क्षेत्र में बढ़ोत्तरी
गैरेज हटने के बाद बाजार स्थल का क्षेत्र फिर से खुला हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आयोजन समिति को बड़ी राहत मिली है। इस कार्रवाई से न केवल इलाके में अव्यवस्था खत्म होगी, बल्कि भविष्य में अतिक्रमण की प्रवृत्ति पर भी लगाम लगेगी।


प्रशासन की सख्त चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी है जो सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा करने की सोच रखते हैं।


स्थानीय जनता ने जताया आभार
इस कार्रवाई के बाद वार्डवासियों और देव समिति ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे आम जनता को राहत मिली है। भविष्य में भी इसी तरह की पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यवाही की अपेक्षा जताई गई है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page