नारायणपुर

नारायणपुर में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला त्वरित लाभ

नगरपालिका कार्यालय में आयोजित शिविर में विभिन्न वार्डों के नागरिकों की समस्याओं का हुआ निराकरण…

नारायणपुर, 8 मई 2025।
सुशासन तिहार 2025 के तहत जिले में चल रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को नगरपालिका परिषद प्रांगण में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया।

वार्ड क्रमांक 01 नयापारा, वार्ड क्रमांक 02 डीएनके, वार्ड क्रमांक 03 तहसीलपारा, वार्ड क्रमांक 10 मुरियापारा एवं वार्ड क्रमांक 11 आश्रम वार्ड के निवासी बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे और अपनी समस्याओं का निराकरण कराया। शिविर के दौरान हितग्राहियों को चेक और सामग्री का वितरण भी किया गया।

समाधान शिविर में राजेश सुकुमार टोप्पो के द्वारा हितग्राहियों कमलेश्वरी करंगा, देवनती, आयशा बानो और सावित्री गोस्वामी को राशन कार्ड प्रदान किए गए, वहीं मुरियापारा के दिव्यांग रामदास हिरवानी को व्हीलचेयर दी गई। नागरिकों द्वारा पहले से दिए गए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया और शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है।

राजेश सुकुमार टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का आयोजन जमीनी स्तर की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं भी एक समस्या को लेकर आवेदन दिया था जिसका त्वरित समाधान किया गया।

नगरपालिका परिषद कार्यालय में आयोजित इस समाधान शिविर के सफल आयोजन हेतु उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और जिला प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी कर दी गई है और हितग्राहियों से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्याओं को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने पेंशनधारियों से आग्रह किया कि वे अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवाएं ताकि पेंशन की राशि समय पर प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्रामीणों को आधार और आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करने की अपील की।

यदि किसी का आवेदन समाधान शिविर में निराकृत नहीं हो पाया है, तो वे संबंधित विभाग से संपर्क कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई, एसडीएम गौतमचन्द पाटील, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशिष कोर्राम, नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page