नारायणपुर

नारायणपुर में साइबर पुलिस की जागरूकता पहल

अबूझमाड़ लाइव
नारायणपुर संस्करण | 20 मई 2025 | मंगलवार


नारायणपुर में साइबर पुलिस की जागरूकता पहल

बैंक ग्राहकों को दी जा रही साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान

नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता के साथ ही नारायणपुर पुलिस अब साइबर अपराधों के विरुद्ध भी जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में साइबर टीम द्वारा “सामुदायिक पुलिसिंग” के तहत जिले में साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

19 मई को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और 20 मई को भारतीय स्टेट बैंक, नारायणपुर में उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन और उनकी टीम तथा साइबर वॉलंटियर्स द्वारा विशेष जानकारी सत्र आयोजित किया गया।


ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की दी गई सलाह

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों को किसान क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, ऑनलाइन लोन फ्रॉड, पेमेंट ऐप फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया।

बैंक परिसर में बैनर, पोस्टर और प्रोजेक्टर के माध्यम से सजीव उदाहरणों द्वारा बताया गया कि किस प्रकार जालसाज भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों ने भी सवाल पूछे, जिनका टीम ने सहजता से उत्तर दिया।


पुलिस का उद्देश्य—हर नागरिक बने ‘साइबर सतर्क’

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) और श्री सुशील कुमार नायक (रा.पु.से.) के निर्देशन में यह अभियान जिले के अन्य बैंकों तक भी पहुंचेगा। अगले एक सप्ताह तक सभी प्रमुख बैंकों में अलग-अलग तिथियों में जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।

साइबर टीम ने बताया कि यह केवल बैंकिंग सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिकों को अपने मोबाइल, सोशल मीडिया और डिजिटल भुगतान से जुड़े खतरों को पहचानना भी सिखाया जाएगा।


आह्वान—अपने आसपास के लोगों को भी करें जागरूक

साइबर टीम ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और गांव के लोगों को भी साइबर अपराधों से सतर्क करें, ताकि किसी की मेहनत की कमाई ऑनलाइन ठगों के जाल में न फंसे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page