नारायणपुर

नारायणपुर में श्याम नाम रस वर्षा का भव्य आयोजन 5 मई को

 

पूर्व आयोजनों की सफलता के बाद अब नारायणपुर में गूंजेगा श्याम नाम…

भजन गायिका श्रीकृष्नेहा पाण्डेय करेंगी भक्ति संध्या में प्रस्तुति…

नारायणपुर (छ.ग.)। भक्ति रस के वातावरण में डूबने को तैयार नारायणपुर के श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। आगामी 5 मई 2025, सोमवार को रात्रि 8 बजे से आहूजा पैलेस, नारायणपुर में श्याम नाम रस वर्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका सौजन्य श्री सतलाल ऑप्टिकल्स द्वारा किया गया है। आयोजन की थीम है – “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम”

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीकृष्नेहा पाण्डेय अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से भक्तों को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगी। रात्रि 9 बजे से भोग प्रसाद का आयोजन भी रखा गया है।

पूर्व सफल आयोजन का प्रभाव:
यह आयोजन पहले भी छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में संपन्न हो चुका है, जहां भक्तों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर श्याम भक्ति में गहराई से भागीदारी की। रायपुर और दुर्ग में हुए ऐसे आयोजनों में श्रद्धालु देर रात तक भजनों में लीन रहे और वातावरण भक्ति से ओतप्रोत रहा। आयोजकों के अनुसार, “इन आयोजनों ने यह सिद्ध कर दिया कि श्याम भक्ति आज भी जनमानस के हृदय में जीवंत है।”

इन सफल आयोजनों के अनुभव से प्रेरणा लेकर अब नारायणपुर में इस कार्यक्रम को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित कार्यक्रम में पधारकर श्याम भक्ति का लाभ लें और अपना योगदान अर्जी श्यान में दें।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page