नारायणपुर

नक्सल सहयोगियों की साजिश नाकाम, डीआरजी बल को बड़ी सफलता

दो आरोपी गिरफ्तार, कुकर आईईडी किया गया नष्ट…

नारायणपुर, 05 मई।
जिला नारायणपुर के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी बल, बीडीएस टीम एवं नारायणपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ग्राम छोटे बुरगूम के जंगल में रोड किनारे प्लांट की गई कुकर आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया है। इस दौरान दो नक्सल सहयोगियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुकमन कोर्राम (25) व बुधराम कोर्राम उर्फ विश्वनाथ (35), निवासी तुशवाल, थाना बारसूर जिला बीजापुर (छ.ग.) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने कुकर आईईडी लगाने एवं 21 फरवरी को तोयामटा, हितुलवाड़, कावानार और मढ़ोनार में रोड निर्माण कार्य में बाधा डालने तथा डीआरजी बल से झुमा-झटकी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है।

बताया गया कि दोनों आरोपी आमदई एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली सहयोगी हैं और जैयसिंह, बल्ली, सोनू, रैनू सहित अन्य माओवादियों के साथ मिलकर बम तैयार करने व रेकी का कार्य करते थे। उनके कब्जे से बरामद आईईडी को बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना छोटेडोंगर में विभिन्न धाराओं सहित विस्फोटक अधिनियम एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 04/2025 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी माड़ बचाव अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीआरजी बल, बीडीएस टीम एवं नारायणपुर पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।


 

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page