नारायणपुर

अबुझमाड़ के होरादी में जियो टॉवर का शुभारंभ

मोबाईल कनेक्टिविटी से जुड़ा नया अध्याय:अबुझमाड़ के होरादी में जियो टॉवर का शुभारंभ

जिला नारायणपुर | दिनांक: 10 मई 2025

अबुझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नारायणपुर पुलिस के प्रयासों से थाना सोनपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होरादी कैम्प में जियो का नया मोबाइल टॉवर स्थापित किया गया है। यह टॉवर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है और इससे इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों को अब संचार और इंटरनेट की सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस पहल से स्थानीय लोग बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि इससे न केवल दूरसंचार व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी समय पर मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य जरूरी सेवाओं तक डिजिटल माध्यम से पहुंच मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “नारायणपुर पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है। हमे अपना मित्र समझें और किसी भी समस्या की जानकारी निःसंकोच हमें दें। यह टॉवर केवल एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि अबुझमाड़ के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

यह पहल राज्य सरकार की “नेयदनेल्लानार” योजनाओं के विस्तार का भी प्रमाण है, जो अब लगातार अबुझमाड़ जैसे क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बना रही हैं।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page