ITBP के जवानों ने दिखाई तत्परता: कड़ेनार में सड़क दुर्घटना में फंसे चालक की बचाई जान

ITBP के जवानों ने दिखाई तत्परता: कड़ेनार में सड़क दुर्घटना में फंसे चालक की बचाई जान…
नारायणपुर/कड़ेनार, 29 अप्रैल 2025: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 45वीं बटालियन के सीओबी कड़ेनार के सामने आज शाम 5:15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक डंपर ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीओबी कड़ेनार के प्रभारी रविंदर सिंह के नेतृत्व में ITBP के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला और उसे सीओबी परिसर स्थित एम.आई. कक्ष में लाकर प्राथमिक उपचार दिया। समय पर की गई इस मदद से चालक की जान बचाई जा सकी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओबी धौड़ाई को सतर्क किया गया और वहीं से CHC धौड़ाई से एम्बुलेंस मंगवाई गई। घायल को आगे के उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ITBP के जवानों की यह तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भाव एक बार फिर प्रशंसा के योग्य सिद्ध हुए हैं, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपना कर्तव्य बखूबी निभाया।




