नारायणपुर

नारायणपुर: 5 महिला माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ीं

नारायणपुर: 5 महिला माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ीं

नारायणपुर, 07 अप्रैल 2025 जिला नारायणपुर के माड़ डिवीजन के कुतुल, नेलनार और परलकोट एरिया कमेटी से जुड़े 5 महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाली सभी माओवादियों के ऊपर 1-1 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया है, कुल मिलाकर 5 लाख रुपये का इनाम तय किया गया है।

सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों के कारण माओवादी अब समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण कर रहे हैं और सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई है। आत्मसमर्पण करने वाली माओवादी महिलाएं लक्ष्मी वंजामी, सन्नी उर्फ जमली पोडियामी, अनिता उसेण्डी (नेलनार एलओएस सदस्य), सुकाय पोड़ियामी (कुतुल एलओएस सदस्य), और कुम्मे पोड़ियामी (परलकोट जन मिलिशिया सदस्य) के रूप में सक्रिय थीं।

इस वर्ष 2025 में अब तक कुल 87 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता को दर्शाता है। आत्मसमर्पण करने पर सभी को 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि और नक्सल उन्मूलन नीति के तहत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

सुरक्षा बलों के साथ माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे “माड़ बचाव” अभियान और आंतरिक नक्सलियों के भेदभाव से तंग आकर इन महिलाओं ने आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और इलाके में हो रहे विकास कार्यों ने इन माओवादियों को नया रास्ता दिखाया है।

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति ने उन्हें नई आशा दी है।

आशा जताई जा रही है कि आने वाले समय में और माओवादी संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करेंगे। यह कदम माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, और यह “माड़ बचाओ अभियान” की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page