नारायणपुर के पुलिसकर्मी संदीप तिवारी का चयन अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 के लिए

नारायणपुर के पुलिसकर्मी संदीप तिवारी का चयन अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 के लिए…
नारायणपुर, 06 अप्रैल 2025: नारायणपुर जिले के पुलिस विभाग से आरक्षक संदीप तिवारी का चयन छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल पुलिस टीम में हुआ है। वे प्रथम अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेंगे, जो कि 07 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी।
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक- पुमु/अमनि/छसबल/मुख्या/ राय/से-10/आई/275-सी/25 के माध्यम से इस चयन की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग और जिला बास्केटबॉल संघ के अधिकारियों ने तिवारी को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) समेत अन्य पुलिसकर्मियों और जिला बास्केटबॉल संघ ने संदीप तिवारी को इस प्रतिस्पर्धा में चयनित होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। तिवारी की यह सफलता जिले के पुलिस विभाग के लिए गर्व का कारण है।




