नारायणपुर

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, नारायणपुर पुलिस ने पकड़े दो माओवादी

एड़जूम जंगल मुठभेड़ में शामिल रहे थे दोनों आरोपी, एक कुकर आईईडी बरामद

नारायणपुर | 21 अप्रैल 2025
जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी “माड़ बचाव अभियान” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ओरछा क्षेत्र में इंद्रावती एलओएस के सक्रिय सहयोगी दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी 24 फरवरी 2024 को ग्राम एड़जूम के जंगल में हुई नक्सली मुठभेड़ में शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रैनू उसेण्डी उर्फ अनीराम उसेण्डी और मस्सू पोयाम हैं। इनके पास से एक कुकर आईईडी भी बरामद किया गया है, जिससे क्षेत्र में गंभीर घटना की आशंका जताई जा रही थी।

मुठभेड़ की पृष्ठभूमि
24 फरवरी को जिला बल एवं डीआरजी बल ग्राम दुलूर, एड़जूम, बड़ेटोंडाबेड़ा के जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग पर निकले थे, तभी सशस्त्र माओवादियों द्वारा घात लगाकर पुलिस पर फायरिंग की गई थी। इस हमले का उद्देश्य पुलिस बल को नुकसान पहुंचाना और हथियार लूटना था।

पूछताछ में कबूला अपराध
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) और अति. पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के नेतृत्व में की गई गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी विवरण:

  1. रैनू उसेण्डी उर्फ अनीराम उसेण्डी (25 वर्ष), निवासी टाहकाबेड़ा, थाना ओरछा
  2. मस्सू पोयाम (25 वर्ष), निवासी कंगाली-मंडली, थाना ओरछा

आपराधिक प्रकरण:
थाना ओरछा, अपराध क्रमांक 05/2024
धारा 147, 148, 149, 120(बी), 307 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

माड़ बचाव अभियान के तहत की जा रही इस तरह की कार्यवाहियाँ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम हैं। पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने का संकल्प दोहराया गया है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page