नारायणपुर

तेलंगाना को हराकर चंडीगढ़ क्वार्टर फाइनल में दाखिल

तेलंगाना को हराकर चंडीगढ़ क्वार्टर फाइनल में दाखिल

स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 14 अप्रैल:
चंडीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप ई मुकाबले में तेलंगाना को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला सोमवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड, नारायणपुर में खेला गया।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए गोल करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई भी टीम सफलता नहीं पा सकी। दर्शकों को अंत तक रोमांचक खेल देखने को मिला। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हो पाने के कारण मुकाबला एक्सट्रा टाइम में गया, जहां चंडीगढ़ के मनवीर सिंह ने निर्णायक गोल दागकर टीम को विजयी बना दिया।

अब चंडीगढ़ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

आज शाम 4:15 बजे ग्रुप ई का अंतिम लीग मैच उत्तराखंड और पुदुच्चेरी के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page