नारायणपुर

छत्तीसगढ़ ने अंडमान-निकोबार को 4-0 से दी करारी शिकस्त

छत्तीसगढ़ ने अंडमान-निकोबार को 4-0 से दी करारी शिकस्त…

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 28 अप्रैल 2025:
स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के तृतीय चरण में सोमवार को ग्रुप-बी का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार के बीच खेला गया। रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में सुबह 7:30 बजे शुरू हुए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडमान-निकोबार को 4-0 से पराजित किया।

खेल की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। मुकाबले के 13वें मिनट में तुषल यादव ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 25वें मिनट में शशिकांत कुमेटी ने दूसरा गोल दागा। 36वें मिनट में तुषल यादव ने एक और गोल कर हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 कर दिया।

द्वितीय हाफ में अंडमान-निकोबार ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन छत्तीसगढ़ की रक्षापंक्ति ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। अंततः 73वें मिनट में शशिकांत ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर जीत को पक्की कर दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शशिकांत कुमेटी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने लीग चरण में अपने पहले मैच में 3 अंक अर्जित किए और अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

आज का दूसरा मुकाबला
शाम 4:15 बजे ग्रुप-बी का दूसरा मैच तमिलनाडु और गुजरात के बीच खेला जाएगा।

कल का कार्यक्रम (29 अप्रैल 2025, मंगलवार)

  • सुबह 7:30 बजे: बिहार बनाम केरल
  • शाम 4:15 बजे: राजस्थान बनाम मेघालय

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page