नारायणपुर

गट्टाकाल जंगल में सुरक्षा बलों को मिली 5 किलोग्राम वजनी कुकर आईईडी

गट्टाकाल जंगल में सुरक्षा बलों को मिली 5 किलोग्राम वजनी कुकर आईईडी, बीडीएस टीम ने किया सफल नष्टीकरण…

नारायणपुर, 16 अप्रैल 2025 – जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टाकाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए एक कुकर बम (आईईडी) को बरामद कर उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। बरामद आईईडी का वजन करीब 5 किलोग्राम था, जिसे गट्टाकाल के जंगलों में पहाड़ी रास्ते पर छुपा कर रखा गया था।

यह कार्रवाई आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी ‘ए’ कंपनी, जिला पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की संयुक्त टीम द्वारा 15 अप्रैल को की गई। सुरक्षा बल एरिया डॉमिनेशन के तहत मोहंदी कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान जब इलाके में आईईडी की आशंका जताई गई, तो बीडीएस टीम ने सावधानीपूर्वक तलाशी लेकर इसे बरामद किया और सुरक्षात्मक मानकों के तहत निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने जानकारी दी कि माओवादी लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आईईडी प्लांट कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिले में विभिन्न स्थानों पर बीडीएस टीमों को सक्रिय रूप से तैनात किया गया है। वर्ष 2025 में अब तक 16 से अधिक आईईडी बरामद किए जा चुके हैं।

सुरक्षा बलों की सजगता और सूझबूझ से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page