नारायणपुर

अबूझमाड़ के मोंहदी कैम्प में लगा जियो का टावर, मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा गांव, लोगों में खुशी

नारायणपुर | 18 अप्रैल, जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मोंहदी में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हो गई है। जियो कंपनी ने यहां नया टावर लगाया है। नारायणपुर पुलिस की पहल और लगातार प्रयासों से अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में यह सुविधा पहुंची है।

मोबाइल टावर शुरू होने से इलाके में मोबाइल कनेक्टिविटी और इंटरनेट सेवा चालू हो गई है। इससे आसपास के ग्रामीण अब शासन की योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं से सीधे जुड़ सकेंगे।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और एएसपी रोबिनसन गुड़िया के नेतृत्व में अबूझमाड़ में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। पुलिस ने यहां नया कैम्प भी स्थापित किया है। अब कैम्प की सुरक्षा में रहकर सड़क, पानी, बिजली, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

मोंहदी टावर शुरू होने से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। लोग पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बेहद खुश हैं।

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या में कैम्प में आकर बताएं। पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तैयार है। साथ ही ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page