नारायणपुर

अंडर-15 जूनियर फुटबॉल लीग: उद्घाटन मैच में भुना फुटबॉल क्लब की रोमांचक जीत

अंडर-15 जूनियर फुटबॉल लीग: उद्घाटन मैच में भुना फुटबॉल क्लब की रोमांचक जीत…

 

नारायणपुर,1 अप्रैल//अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के तत्वावधान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रामकृष्ण मिशन नारायणपुर परिसर में एआईएफएफ अंडर-15 जूनियर लीग ग्रुप-जे का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के 12 ग्रुपों से टीमें भाग ले रही हैं, लेकिन नारायणपुर में केवल तीन टीमों के बीच ग्रुप-जे का मुकाबला खेला जा रहा है। मेडिकल टेस्ट में मणिपुर और मिजोरम की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गईं, जिससे यह ग्रुप तीन टीमों के बीच निर्धारित किया गया।

उद्घाटन मैच में भुना फुटबॉल क्लब, हरियाणा ने बरवानी फुटबॉल क्लब, मध्यप्रदेश को 4-3 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

मैच के 14वें मिनट में भुना फुटबॉल क्लब ने पहला गोल किया। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में, बरवानी ने बराबरी करते हुए एक गोल किया। दूसरे हाफ में तेजस ने 58वें मिनट में भुना के लिए एक और गोल दागा, जिससे स्कोर 2-1 हो गया। फिर, 67वें मिनट में बरवानी ने एक गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया। मैच के 70वें मिनट में भुना ने एक और गोल किया, स्कोर 3-2 हो गया। लेकिन, 76वें मिनट में बरवानी ने फिर से गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। अंत में, 88वें मिनट में भुना ने एक और गोल करके मैच को 4-3 से अपने नाम किया।

बरवानी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी आर्नोल्ड सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

अब, 3 अप्रैल 2025 को सुबह 7:30 बजे, आरकेएम फुटबॉल अकादमी नारायणपुर और बरवानी फुटबॉल क्लब के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page