नारायणपुर

कलेक्टर और एसपी ने किया कस्तूरमेटा का निरीक्षण

कलेक्टर और एसपी ने किया कस्तूरमेटा का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के दिए निर्देश

नारायणपुर, 19 मार्च 2025 – कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कस्तूरमेटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, नवनिर्मित उचित मूल्य दुकान, और निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों के शिविर का भी अवलोकन किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। खासतौर पर कस्तूरमेटा के आश्रित ग्राम के ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर कलेक्टर से स्कूल, आंगनबाड़ी, छात्रावास भवन के निर्माण की मांग की। इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण कराया जाए।

कलेक्टर ने नवनिर्मित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए भवन की गुणवत्ता का जायजा लिया और इसे शीघ्र लोकार्पण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शिक्षक दसरूराम नेताम को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा में और सुधार लाने के लिए ध्यान केंद्रित किया जाए। साथ ही, उन्होंने विद्यालय में शुद्ध पेयजल, लाईट पंखे और बच्चों के लिए शौचालय शीघ्र बनाने का आदेश दिया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कई योजनाओं के तहत पंजीयन किए गए। श्रम विभाग ने 38 श्रमिकों का पंजीयन किया, स्वास्थ्य विभाग ने 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए, और कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 15 कृषकों का पंजीयन किया। इसके अलावा, मत्स्य पालन विभाग ने जाल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शुद्ध पेयजल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, और वृद्धजनों को पेंशन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। उन्होंने नव-निर्वाचित सरपंच जयराम जुर्री को भी ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसडीएम अभयजीत मण्डावी, ओरछा जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी, और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page