नारायणपुर

कडेनार सीओबी में सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं सामुदायिक सहभागिता की पहल से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई राह

कडेनार सीओबी में सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं सामुदायिक सहभागिता की पहल से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई राह…

नारायणपुर (29.03.2025) – प्रंचड पैंतालिस की अगुवाई में कडेनार सीओबी में आज एक विशेष सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 ग्रामीणों और 90 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना था।

इस पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सैनेटरी पैड, सिन्टेक्स टैंक, मच्छरदानी, खेल सामग्री, कृषि उपकरण, बर्तन, महिलाओं की स्वच्छता के लिए सैनेटरी पैड, वॉटर फिल्टर और स्टेशनरी जैसी सामग्रियों का वितरण किया गया।

इसके साथ ही, ग्रीन सेल गतिविधियों के अंतर्गत एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। इसके अलावा, युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 9 तक के छात्रों को बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, कडेनार सीओबी में 10 से 15 दिनों तक एमएस ऑफिस प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

संस्कृतिक गतिविधियों के तहत स्थानीय स्कूल के छात्रों और ग्रामीणों ने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय मिला। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को वाहिनी द्वारा उपहार भेंट किए गए, वहीं बच्चों को चप्पलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम का समापन सीएपी सामग्री के वितरण और दोपहर के भोजन के साथ हुआ, जो सामुदायिक एकजुटता और आपसी सहयोग का प्रतीक था। यह पहल क्षेत्र में सामुदायिक कल्याण और समग्र विकास के प्रति सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page