38वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मल्लखंब टीम ने की कलेक्टर से भेंट

38वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मल्लखंब टीम ने की कलेक्टर से भेंट…

नारायणपुर, 22 फरवरी 2025: उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और प्रदेश का नाम रोशन किया।
टीम में शामिल खिलाड़ियों सरिता पोयाम, अनिता गोटा, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, मोनिका पोटाई और शिक्षा दिनकर ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से इस उपलब्धि को हासिल किया।
इस उपलक्ष्य में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच मनोज प्रसाद को सम्मानित किया। उन्होंने अबूझमाड़ मल्लखंब एंड स्पोर्ट्स अकादमी को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी और भविष्य में और भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
इस सम्मान समारोह ने जिले के खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ाया है और खेलों में छत्तीसगढ़ की पहचान को और मजबूत किया है।




