नारायणपुर

विवेकानंद विद्या मंदिर, कुंदला में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

विवेकानंद विद्या मंदिर, कुंदला में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन…

नारायणपुर, 13 फरवरी 2025// रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा संचालित विवेकानंद विद्या मंदिर कुंदला एवं ग्राम युवा समिति ग्राम पंचायत कुंदला के संयुक्त तत्वावधान में 10 फरवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह 2025 के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कुंदला के ग्रामवासियों ने उत्साह से भाग लिया और खेल प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया।

 

समारोह के अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, बालिकाओं की चम्मच दौड़, रस्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, महिलाओं की कुर्सी दौड़ एवं मटका फोड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:

  • क्रिकेट: कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जिसमें कुरुषनार विजेता और विवेकानंद विद्या मंदिर कुंदला उपविजेता रही।
  • वॉलीबॉल: विवेकानंद विद्या मंदिर कच्चापाल विजेता और विवेकानंद विद्या मंदिर ईरकभट्टी उपविजेता रही।
  • खो-खो: विवेकानंद विद्या मंदिर कुंदला विजेता और विवेकानंद विद्या मंदिर ईरकभट्टी उपविजेता रही।
  • बालिकाओं की चम्मच दौड़: कु. मनाय प्रथम, कु. मेघा सेरका द्वितीय, कु. वर्षा कोर्राम तृतीय।
  • 100 मीटर दौड़: कु. धनेश्वरी प्रथम, कु. गंगोत्री द्वितीय, कु. मीणा गावड़े तृतीय।
  • रस्सी दौड़: कु. मुन्नी पददा प्रथम, कु. मनाय उसेंडी द्वितीय, कु. संजना नुरेटी तृतीय।
  • महिलाओं की कुर्सी दौड़: मीनाक्षी प्रथम, कुमुद द्वितीय स्थान पर रही।

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वामी कृष्णामृतानंद जी महाराज (प्राचार्य, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर), स्वामी वसुधानंद जी महाराज, श्री राकेश चंद्राकर, और श्री धनेलिया सर के करकमलों से प्रदान किया गया।

स्वामी कृष्णामृतानंद जी महाराज ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि, “अबूझमाड़ के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आश्रम हमेशा प्रयासरत रहेगा और किसी भी युवक को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग करेगा।”

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री एल आर साहू, श्री जी के बेलचंदन, श्री सोमेंद्र चंद्राकर, श्री टुमन साहू, श्री लोकेश साहू, यादव सर, और समस्त शिक्षक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह के अंतिम दिन कुंदला आश्रम में 300 बच्चों और 300 से अधिक ग्रामवासियों के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिससे इस आयोजन की भव्यता और सामाजिक समरसता को और भी बढ़ावा मिला।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page