नारायणपुर

माता मावली मेले में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

माता मावली मेले में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

नारायणपुर, 24 फरवरी 2025// माता मावली मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आगामी नेशनल लोक अदालत के बारे में जागरूक करना था, जो 8 मार्च 2025 को आयोजित होने जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन श्री उत्तरा कुमार कश्यप, जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि सुश्री गायत्री साय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं कुमारी प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

इस कार्यक्रम में श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप, रिटेनर अधिवक्ता, नारायणपुर प्रबंधन कार्यालय के नेतृत्व में अधिकार मित्रों की टीम ने ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी। अधिकार मित्रों में घासी राम नेताम, संदीप भगत, सालेहा परवीन, अर्चना बघेल, मनीषा माथरा, वर्षा कुमेटी, रेणुका बघेल, रूपाली बघेल, गीता बघेल और फुलेश्वरी सलाम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों को बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का समाधान आपसी सहमति से किया जाता है। इनमें सिविल, आपराधिक (राजीनामा योग्य), चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक से संबंधित प्री-लीटिगेशन मामले, बीमा, बिजली, दूरसंचार, डाकघर और नगर पालिका के मामले शामिल हैं। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों का निर्णय पक्षकारों को निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही पर्चे वितरित कर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page