नारायणपुर

भा.ज.पा. का परचम लहराया, नारायणपुर नगरपालिका में ऐतिहासिक जीत

भा.ज.पा. का परचम लहराया, नारायणपुर नगरपालिका में ऐतिहासिक जीत…

नारायणपुर, 15 फरवरी 2025: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने नगर पालिका अध्यक्ष पद सहित तेरह वार्डों में जीत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भा.ज.पा. के इंद्रप्रसाद बघेल ने 6429 वोट प्राप्त कर नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में विजय प्राप्त की। जबकि, कांग्रेस की प्रत्याशी सुनिता मांझी को 5147 वोट मिले।

इंद्रप्रसाद बघेल की इस जीत के साथ 25 वर्षों के बाद भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया है। अन्य वार्डों में भी भाजपा ने अपनी सफलता का परचम लहराया और अधिकांश सीटों पर विजय प्राप्त की।

वार्डवार परिणाम:

  • वार्ड क्रमांक 1: कांग्रेस के जयसवाल वट्टी ने भाजपा की अनिता कोरेटी को 32 मतों से हराया।
  • वार्ड क्रमांक 2: भाजपा की रीता मण्डल ने 501 मतों से जीत हासिल की।
  • वार्ड क्रमांक 3: भाजपा की संगीता जैन ने कांग्रेस की अजहरी कातुन अली को हराया।
  • वार्ड क्रमांक 4: भाजपा की कृति पोटाई ने कांग्रेस की पूर्णिमा बघेल को हराया।
  • वार्ड क्रमांक 5: भाजपा के संतोष कुमार गोटा विजयी रहे।
  • वार्ड क्रमांक 6: भाजपा के संजय नंदी ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 7: भाजपा के कमलापति मिश्रा ने 468 मतों से जीत हासिल की।
  • वार्ड क्रमांक 8: भाजपा की नेहा कश्यप ने 482 मत प्राप्त किए।
  • वार्ड क्रमांक 9: भाजपा के जयप्रकाश शर्मा ने जीत हासिल की।
  • वार्ड क्रमांक 10: कांग्रेस के विजय सलाम ने भाजपा के देवगन नाग को हराया।
  • वार्ड क्रमांक 11: भाजपा के प्रवीण गोलछा ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 12: भाजपा की रमशीला नाग ने जीत हासिल की।
  • वार्ड क्रमांक 13: भाजपा के कौशल कुमार बघेल विजयी रहे।
  • वार्ड क्रमांक 14: भाजपा के गोविंद राम भोयर ने जीत प्राप्त की।
  • वार्ड क्रमांक 15: भाजपा के हेमंत कुमार पात्र ने 660 मतों से जीत दर्ज की।

कुल मिलाकर, भाजपा ने 13 वार्डों में विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस ने केवल 2 वार्डों में जीत दर्ज की।

भा.ज.पा. की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर में उत्सव का माहौल है और पार्टी समर्थक जीत की खुशी मनाने में जुटे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page