नारायणपुर

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: कलेक्टर ममगाईं ने किया मतदान

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: कलेक्टर ममगाईं ने किया मतदान…

नारायणपुर, 11 फरवरी 2025// नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आज 11 फरवरी को कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने नारायणपुर नगरपालिका क्षेत्र के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे वार्ड क्रमांक 1 के नयापारा मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर मतदान करते हुए नजर आईं।

कलेक्टर ममगाईं ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के नागरिकों से शत-प्रतिशत मतदान में सहभागिता की अपील की और मतदान के महापर्व को सफल बनाने में सभी से योगदान देने का अनुरोध किया।

नारायणपुर नगरपालिका क्षेत्र में कुल 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 16,811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 8,881 महिला मतदाता, 7,928 पुरुष मतदाता और 2 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर आकर मतदान कर सकते हैं, इस बात की भी अपील कलेक्टर ने की।

अब तक दोपहर 12:00 बजे तक 32.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page