नगरपालिका क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

नगरपालिका क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न
कलेक्टर ने किया अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और मतदाताओं का आभार व्यक्त
नारायणपुर, 12 फरवरी 2025: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र नारायणपुर में मंगलवार को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और मतदाताओं के साथ-साथ नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि निर्वाचन कार्य में जुडे़ सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन बेहतरीन ढंग से कर रहे थे, जिससे मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया और समाजसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों तथा आम जनता को भी उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विभिन्न स्वीप कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया और मतदान के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।




