नारायणपुर

ग्राम पंचायत एवं साप्ताहिक बाजार कोहकामेटा में नेशनल लोक अदालत का किया गया प्रचार प्रसार

नारायणपुर, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री उत्तरा कुमार कश्यप के मर्गदर्शन में एवं सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कुमारी प्रतिमा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के आदेश अदेशानुसार एवं श्री चंद्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर प्रबंधन कार्यालय के नेतृत्व मे 08 मार्च को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्राम पंचायत कोहकामेटा वासियों को जानकारी दी गई तथा नेशनल लोक अदालत के संबंध में चलित वाहन के द्वारा प्रचार प्रसार किया गया और साप्ताहिक बाजार कोहकामेटा में प्रचार-प्रसार मुनियादी एवं पाम्पलेट वितरण कर लोगो को बताया गया कि न्यायालय में लंबित राजिनामा योग्य प्रकरणों को आपसी राजिनामा के माध्यम से निराकरण किया जाता है। साथ ही सिविल, दाण्डिक, चेक, बाउंस पारिवारिक विवाद, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों, बैंक के प्री-लीटिगेशन प्रकरण, बीमा, विधुत, दूरभाष, डाकघर एवं नगर पालिका का भी निराकरण किया जाता है। नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों के पारित अवार्ड, आदेश की प्रतिलिपि पक्षकारों को निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। शिविर में उपस्थित अधिकार मित्र श्री घासी राम नेताम प्रबंधन कार्यालय नारायणपुर, अधिकार मित्र रोशनी करंगा थाना कुरुषनार, अधिकार मित्र रुपाली बघेल थाना कोहकामेटा उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page