नारायणपुर

कलेक्टर ममगाईं ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

कलेक्टर ममगाईं ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा…

नारायणपुर, 24 फरवरी 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कलेक्टर ने सभी आवेदकों से उनकी मांगों एवं शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

आज के जनदर्शन में कई मुद्दों पर आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रमुख थे: शासकीय निवास स्थान के लिए सुजमन्ति का आवेदन, पारावासी सिंगोड़ीतराई द्वारा नलकूप खनन और पेयजल समस्या का समाधान, श्यामबत्ती दुग्गा ग्राम बाकुलवाही द्वारा पक्के घर की जमीन एवं बोर की राशि में कमी, मोहम्मद फिरोज बंगलापारा द्वारा मटेरियल सप्लाई संबंधित राशि का भुगतान, और कुकडाझोर ग्राम द्वारा अवैध कब्जा हटाने का आवेदन।

कलेक्टर ममगाईं ने सभी आवेदनकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाएगा और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और वे सुनिश्चित करेंगी कि सभी समस्याओं का समाधान समय पर हो।

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ममगाईं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और हर संभव मदद की जाएगी।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page