नारायणपुर

अबुझमाड़ मैराथन 2025 – वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर!

नारायणपुर, 13 फरवरी 2025// जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में, अबुझमाड़ की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से नारायणपुर जिले में अबुझमाड़ हॉफ मैराथन का आयोजन 2 मार्च 2025 को बालक हाई स्कूल ग्राउंड से किया जा रहा है। इसी कड़ी में, 16 फरवरी 2025 को सुबह 07:00 बजे, हाई स्कूल ग्राउंड नारायणपुर में अबुझमाड़ मैराथन 2025- वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य अबुझमाड़ की संस्कृति, लोककला और प्रकृति को उकेरने का अवसर प्रदान करना है। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आयोजक समिति द्वारा रंग उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पेंटिंग के माध्यम से अपनी भावनाओं, विचारों और दृश्यता को अभिव्यक्त करने का बेहतरीन अवसर है।

एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) और एडिशनल एसपी रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेंटिंग एक कलात्मक माध्यम है, जिसमें विभिन्न रंगों और तकनीकों का उपयोग कर विचारों, भावनाओं और दृश्यों को उकेरा जा सकता है। पेंटिंग में कलाकार अपनी भावनाओं को रंगों और आकारों के माध्यम से व्यक्त करता है, साथ ही प्राकृतिक दृश्य, शहरी दृश्य या कल्पनात्मक दृश्य को भी दर्शाता है। पेंटिंग कलाकार के व्यक्तित्व और आत्मा को दर्शाने का एक प्रभावी तरीका है।

सभी को अपील की जाती है कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता को सफल बनाएं और आकर्षक ईनाम जीतें।

समय: 16 फरवरी 2025, सुबह 07:00 बजे
स्थान: हाई स्कूल ग्राउंड, नारायणपुर

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page