नारायणपुर

वनमंत्री केदार कश्यप के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा, गढ़बेंगाल से छोटेडोंगर तक बनेगी सड़क

वनमंत्री केदार कश्यप के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा, गढ़बेंगाल से छोटेडोंगर तक बनेगी सड़क…

नारायणपुर। नारायणपुर जिला एक  दिवसीय प्रवास पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र के विधायक एवं वन मंत्री केदार कश्यप के साथ नारायणपुर पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंटकर क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों के मांग के अनुरूप विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें नारायणपुर जिले की अति महत्वपूर्ण मांग गढ़बेंगाल से छोटेडोंगर तक सड़क निर्माण को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से चर्चा की। वहीं Pwd मंत्री अरुण साव ने तत्काल सड़क निर्माण की घोषणा की साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
जिसके बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए और डीपीआर तैयार करने के कार्य में जुट गए हैं। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार ने कहा कि क्षेत्रवासियों के मांग को देखते हुए। हमारे क्षेत्र के विधायक और मंत्री केदार कश्यप ने गढ़बेंगाल से छोटेडोंगर तक सड़क निर्माण की चर्चा उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी से की जिसका परिणाम जल्द ही सड़क के रूप में क्षेत्रवासियों को जल्द ही मिलेगा। त्वरित संज्ञान लेने के लिए संध्या पवार ने मंत्री केदार कश्यप और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page