नारायणपुर
नारायणपुर/दंतेवाड़ा: नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मुठभेड़ जारी, 4 नक्सलियों के शव बरामद

नारायणपुर/दंतेवाड़ा: नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मुठभेड़ जारी, 4 नक्सलियों के शव बरामद
नारायणपुर, 5 जनवरी 2024// पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 03 जनवरी 2025 को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी।
शुक्रवार, 04 जनवरी 2025 की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक सर्च अभियान के दौरान 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
इस सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने AK 47 और SLR जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।
सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ जारी है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।




