नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह…

नारायणपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगरीय क्षेत्र के 15 वार्डों के पूर्व पार्षद, एल्डरमैन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ-साथ सभी कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।
बैठक का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद अहमद ने किया। इस दौरान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर अपने मार्गदर्शन प्रदान किया और सभी वार्डों की समीक्षा की। पूर्व जनप्रतिनिधियों ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को साझा किया।
बैठक में रिटायर बैंक कर्मचारी और वार्डवासियों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 के निवासी बैंक कर्मचारी पूज्यमन पात्र, कुंजन सिंह बघेल, भूपेंद्र पुजारी, चमन सिंह भंडारी, मनीषा पात्र, तरुण पात्र, अनिल नाग ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस कार्यक्रम में पीसीसी सचिव राजेश दीवान, देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला कांग्रेस महासचिव संतोष राव, सचिव संजय राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
कांग्रेस की इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपार उत्साह देखा गया।




