नारायणपुर

तरुण नाग बने एबीवीपी के जिला संयोजक

तरुण नाग बने एबीवीपी के जिला संयोजक

नारायणपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छत्तीसगढ़ का 57वां प्रदेश अधिवेशन 3 से 5 जनवरी तक राजनांदगांव में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में सत्र 2025-26 के लिए कई संगठनात्मक घोषणाएं की गईं, जिनमें कोंडागांव और नारायणपुर जिले के लिए जिला संयोजक के रूप में तरुण नाग का चयन किया गया।

तरुण नाग, जो पूर्व में छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए नगर मंत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं, अब जिला संयोजक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके नए दायित्व को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इसके अलावा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टीना कर्मकार, दिव्यांश और यश राठी को दायित्व सौंपा गया है। इन नई नियुक्तियों के साथ संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page