नारायणपुर

कलेक्टर ने किया नगर के बंधुवा तालाब, एस.एल.आर.एम. सेंटर और नया बस स्टैण्ड का निरीक्षण

नारायणपुर: कलेक्टर ने किया नगर के बंधुवा तालाब, एस.एल.आर.एम. सेंटर और नया बस स्टैण्ड का निरीक्षण…

नारायणपुर, 06 जनवरी 2025: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने नगर के बंधुवा तालाब, एस.एल.आर.एम. केंद्र और नया बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर नगर की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सबसे पहले कुम्हारपारा स्थित कचरा एस.एल.आर.एम. केंद्र का निरीक्षण किया। यहाँ पर कार्य कर रही दीदियों से सफाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रोजाना नगर से लगभग 5 टन कचरा इकट्ठा किया जाता है, जिसमें प्लास्टिक, सीसी बोतल, गद्दा आदि शामिल होते हैं। कलेक्टर ने कचरा सेंटर में पंजीकरण और कबाड़ की बेची गई राशि की जानकारी ली और दीदियों के मानदेय संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कचरे के प्रकार, गीला और सूखा कचरा तथा उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने बंधुवा तालाब का निरीक्षण किया, जो 6 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। उन्होंने तालाब के घाट निर्माण, रिटर्निंग वॉल, स्ट्रीट लाइट और पेवार ब्लॉक के कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। तालाब के पानी का उपयोग त्योहारों और मेला मड़ई में किया जाता है, इस बारे में सीएमओ से जानकारी ली गई।

अंत में, कलेक्टर ने नया बस स्टैण्ड का भी निरीक्षण किया, जहां 25 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बस स्टैण्ड के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और सार्वजनिक शौचालय के साफ-सफाई और विद्युतीकरण कार्यों को दुरुस्त करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ आशीष कोर्राम और सब इंजीनियर बसंत कुमार कुंजाम भी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page