नारायणपुर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नारायणपुर में कांग्रेस पर किया हमला, भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नारायणपुर में कांग्रेस पर किया हमला, भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं..

नारायणपुर, 12 जनवरी 2025: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोला और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और विकास कार्यों में अवरोध जैसी समस्याएं बढ़ गई थीं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने जनता से वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। किसानों के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए, और युवाओं को रोजगार देने के वादे भी केवल जुमले साबित हुए।” उन्होंने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं, और भाजपा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

साव ने खासकर ‘महतारी वंदन योजना’, ‘पीएम आवास योजना’ और ‘आयुष्मान भारत’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने का वादा पूरा किया है।

कार्यक्रम के दौरान साव ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग गढ़बेंगाल से छोटेडोंगर तक सड़क निर्माण की घोषणा की और बंधवा तलाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अतिरिक्त फंड देने की भी बात कही।

वहीं, वन मंत्री केदार कश्यप ने भी कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया था। उन्होंने भाजपा सरकार के कामकाज और योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि जनता अब भाजपा के पक्ष में है और सरकार पूरी तरह से जनता की सेवा में समर्पित है।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नारायणपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों सामाजिक प्रतिनिधियों और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page