अबूझमाड़ मुठभेड़: 4 नक्सली मारे गए, AK-47 और SLR राइफल समेत भारी हथियार जप्त

अबूझमाड़ मुठभेड़: 4 नक्सली मारे गए, AK-47 और SLR राइफल समेत भारी हथियार जप्त
नारायणपुर/दंतेवाड़ा, 5 जनवरी 2024: दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान AK-47, SLR राइफल जैसी आटोमैटिक हथियारों समेत भारी मात्रा में अन्य हथियार भी जप्त किए गए हैं।
सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अब भी जारी है।
दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक गंभीर मुठभेड़ जारी है। नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। मुठभेड़ 4 जनवरी 2025 की शाम से शुरू होकर अब तक रुक-रुक कर जारी है।
अब तक हुई प्रगति:
अब तक, मुठभेड़ स्थल से कुल 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में आटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें AK-47 और SLR राइफल्स शामिल हैं।
सुरक्षा बलों का बयान:
सुरक्षा बलों ने बताया कि मुठभेड़ और सर्च अभियान अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी अभियान खत्म होने के बाद दी जाएगी।
यह मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा है, जो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।




