नारायणपुर

सविधान को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ेगी: संत नेताम

नारायणपुर – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर द्वारा आयोजित सविधान रक्षक अभियान के तहत इस कार्यक्रम के प्रभारी, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष संत नेताम ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की हमेशा से यह कोशिश रही है कि किसी भी तरीके से देश में संविधान को समाप्त कर दिया जाए ताकि भाजपा और संघ तानाशाही के तहत सत्ता में हमेशा के लिए काबिज रहे।

संत नेताम ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा में 400 सीटों के आंकड़े को पार करने का प्रयास किया है और संविधान को समाप्त करने की साजिशें चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कानून का डर खत्म हो रहा है, और देश की संपत्ति दो हाथों में बिक रही है। आदिवासी और पिछड़े वर्ग का हक छीना जा रहा है, वहीं हिन्दू-मुसलमानों के बीच विवाद पैदा कर भाईचारा समाप्त किया जा रहा है।

वक्ताओं ने आगे कहा कि भाजपा के शासन में देश में भाईचारा खत्म हो रहा है, जबकि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को सभी जाति, वर्ग और समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार किया था। अब भाजपा उसे समाप्त करने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, प्रदेश कांग्रेस सचिव वेदबती पात्र, पीसीसी सचिव, जिला महासचिव शेख तौहीद अहमद सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page