वार्ड क्रमांक 10 में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन

नारायणपुर, 17 दिसम्बर 2024: श्रम विभाग द्वारा 16 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 10 में जिला राजमिस्त्री मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद की अध्यक्षता में श्रम सम्मेलन एवं श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 84 श्रमिक उपस्थित हुए, जिन्हें श्रमिक पंजीयन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान 48 श्रमिकों को पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये, नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 20 हजार रुपये और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु और दिव्यांग सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपये का डमी चेक श्रमिकों को प्रदान किया गया।
इसके साथ ही, इन श्रमिकों को श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।




