खेल

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता: मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 से हराया, ओडिशा ने झारखंड को 4-0 से शिकस्त दी

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता: मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 से हराया, ओडिशा ने झारखंड को 4-0 से शिकस्त दी

नारायणपुर 12 दिसंबर 2024: राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मणिपुर और ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

पहले मैच में मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 से हराया। खेल के 10वें मिनट में मणिपुर की दंगमेई ग्रेस (जर्सी नं. 13) ने पहला गोल किया, और फिर 14वें मिनट में प्रियंका देवी (जर्सी नं. 22) ने दूसरा गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक मणिपुर ने 2-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ में महाराष्ट्र के सुमैया शेख ने 57वें मिनट में एक गोल दागकर स्कोर 2-1 किया, लेकिन मणिपुर की प्रियंका देवी ने 63वें और 72वें मिनट में दो गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 4-1 कर दिया। मैच के 74वें और 82वें मिनट में हेमन सिल्की देवी और असेम रोजा देवी ने क्रमशः गोल करके मणिपुर को 6-1 से जीत दिलाई। प्रियंका देवी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

दूसरे मैच में ओडिशा ने झारखंड को 4-0 से हराया। पहले हाफ में ओडिशा की सुभद्रा ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में ओडिशा के मोनिका मिंज ने 51वें मिनट में, सुमित्रा हेम्ब्रेम ने 59वें मिनट में, और मनीषा नाईक ने 80वें मिनट में गोल किए, जिससे ओडिशा ने 4-0 से मैच जीत लिया। मनीषा नाईक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page