नारायणपुर

भा.ज.पा. संगठन पर्व: भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन – भरत मटियारा

नारायणपुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) को लेकर जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और आम जनमानस का विश्वास पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि भाजपा के सदस्य बनने की चाहत रखने वाले हर व्यक्ति का लक्ष्य राष्ट्र सेवा में योगदान देना है।

नारायणपुर में आयोजित संगठन पर्व के पहले चरण के तहत देशभर, प्रदेश और जिले में हजारों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा एक जीवंत और प्रजातांत्रिक संगठन है, जहां सदस्यता अभियान लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जाता है और संगठन का निर्माण भी उसी आधार पर किया जाता है।

इस अवसर पर भरत मटियारा ने कार्यशाला के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और संगठन पर्व के उद्देश्य व विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गोलछा, भाजपा नेता बिंदेश्वर महावीर और सक्कु नूरेटी ने भी संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए उपस्थित जनों से कार्य करने की अपील की।

सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन ओरछा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप मंडावी ने किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page