नारायणपुर

बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों ने कलेक्टर से किया मुलाकात

नारायणपुर, 17 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में खेलों के क्षेत्र में अपार नैतिक क्षमता है, जो यहां के युवाओं को प्रमुख खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बस्तर संभाग में विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, और यह प्रयास बस्तर ओलंपिक के आयोजन के रूप में विशेष रूप से देखा गया। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रमुख खेलों में प्रशिक्षित करना है।

बस्तर ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया। ओलंपिक का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक जगदलपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में किया गया, जिसमें बस्तर जिले के विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

आज, इन विजेता खिलाड़ियों ने नारायणपुर कलेक्टर श्री बिपिन मांझी से मुलाकात की। कलेक्टर श्री मांझी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गौतम एस गोलछा, खेल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, परियोजना अधिकारी महेन्द्र देहारी सहित खेल अनुदेशक भी उपस्थित थे।

संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी रहे। इनमें से प्रमुख विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं:

  • भाला फेंक (जूनियर पुरुष): प्रथम स्थान – जगतुराम
  • खो-खो (पुरुष): प्रथम स्थान – अरविन्द और साथी
  • व्हालीबॉल (महिला): प्रथम स्थान – मानबती और साथी
  • फुटबॉल (महिला): प्रथम स्थान – मोक्षा नाग और साथी
  • 200 मीटर दौड़ (सीनियर पुरुष): प्रथम स्थान – जगदीश नेताम
  • महिला ऊंची कुद (सीनियर वर्ग): प्रथम स्थान – अंजली उईके
  • व्हालीबॉल (महिला): प्रथम स्थान – प्रमिला और साथी
  • पुरुष फुटबॉल: प्रथम स्थान – कुबेर और साथी

इसके अलावा, कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं ने स्थान प्राप्त किया। इनमें से कुछ उल्लेखनीय विजेता निम्नलिखित हैं:

  • जूनियर पुरुष 100 मीटर दौड़: द्वितीय स्थान – बुधराम गोटा
  • कबड्डी (पुरुष): द्वितीय स्थान – जगतुराम और साथी
  • महिला खो-खो: द्वितीय स्थान – मनाय जुर्री और साथी
  • पुरुष व्हालीबॉल: द्वितीय स्थान – लोमेश नेताम और साथी
  • सीनियर महिला 200 मीटर दौड़: द्वितीय स्थान – दुलारी मण्डावी
  • महिला बैडमिंटन (एकल): तृतीय स्थान – चंद्रकला सलाम

इन विजेताओं को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों से क्षेत्र में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को आगे बढ़ने का प्रेरणा मिलेगी।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page