नारायणपुर

नारायणपुर नगर पालिका परिषद चुनाव हेतु वार्डों का आरक्षण घोषित

नारायणपुर, 19 दिसम्बर 2024 छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया है। इस संबंध में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका परिषद नारायणपुर के सभी 15 वार्डों के लिए आरक्षण तय किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी श्री बिपिन मांझी ने की।

आरक्षण सूची के अनुसार, नगर पालिका परिषद के कुल 15 वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, कई वार्डों में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है।

निवर्तमान सूची के अनुसार,

  • वार्ड क्रमांक 01 (नयापारा) – अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 02 (डीएनके) – अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड क्रमांक 03 (तहसील पारा) – अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड क्रमांक 04 (बंगलापारा) – अनुसूचित जनजाति (महिला)
  • वार्ड क्रमांक 05 (सिंगोड़ीतराई) – अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 06 (बाजारपारा) – अनारक्षित (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 07 (बखरूपारा) – अनारक्षित (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 08 (महावीर मंदिर) – अनारक्षित (महिला)
  • वार्ड क्रमांक 09 (जगदीश मंदिर) – अनारक्षित (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 10 (मुरियापारा) – अनुसूचित जाति (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 11 (आश्रम) – अनुसूचित जनजाति (महिला)
  • वार्ड क्रमांक 12 (माड़िनदेवी) – अनारक्षित (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 13 (कुम्हारपारा) – अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 14 (साकड़ीबेड़ा) – अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
  • वार्ड क्रमांक 15 (डुमरतराई) – अनुसूचित जनजाति (मुक्त)

इस बैठक में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाड़, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, नरेन्द्र मेश्राम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, गौतम पाटिल और मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष कोर्राम समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद, पत्रकारगण और आमजन उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page