नारायणपुर

नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी

नारायणपुर, 03 दिसंबर 2024: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए।

आज दोपहर लगभग 01 बजे से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ी, जिसमें प्रधान आरक्षक सोरी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही शहीद हो गए। उनकी शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी ने 2010 में नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर सेवा शुरू की थी और 2018 में नक्सल ऑपरेशनों में वीरता दिखाने के बाद उन्हें प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी।

नक्सल विरोधी सर्च और गश्त अभियान अभी जारी है, और इसकी विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी।

शहीद जवान की जानकारी:

  • नाम: बिरेंद्र कुमार सोरी
  • पता: नरहरपुर, कांकेर
  • भर्ती: 2010 (आरक्षक)
  • वर्तमान पद: प्रधान आरक्षक
  • उम्र: 36 वर्ष
  • जन्म तिथि: 26 जून 1988

उनकी शहादत ने सुरक्षा बलों को और मजबूती से नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page