नारायणपुर

16वें जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत बीएसएफ द्वारा स्थानीय युवाओं का बैंगलुरू भ्रमण

नारायणपुर, 27 नवम्बर 2024: कांकेर और नारायणपुर जिलों के दूरदराज गांवों के 20 छात्रों को 16वें जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम (2024-25) के तहत बैंगलुरू भेजा जा रहा है। इस भ्रमण का आयोजन सीमा सुरक्षा बल (BSF) और नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से किया जा रहा है। 10 छात्राओं और 10 छात्रों का यह समूह कर्नाटका राज्य के बैंगलुरू शहर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेगा। यह भ्रमण 1 दिसंबर 2024 से 7 दिसंबर 2024 तक होगा।

इस दौरान छात्रों को अन्य राज्यों के छात्रों से बातचीत करने और सांस्कृतिक व शैक्षिक जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक श्री हरिंदरपाल सिंह सोही ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल द्वारा हर साल आयोजित किए जाते हैं, और इस वर्ष 20 छात्रों का समूह बैंगलुरू भ्रमण पर भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अवसर क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी मिलते रहेंगे।

इस मौके पर बीएसएफ के अन्य अधिकारी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा (डिप्टी कमांडेंट, कार्यवाहक समादेष्टा 11वीं वाहिनी), श्री चंदन कुमार (डिप्टी कमांडेंट), निरीक्षक एबीसन फ्रैंको, निरीक्षक अनिल चौधरी और अन्य जवान भी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page